 |
| महिला किसानों को कीचन बीज प्रदान करते राजेन्द्र शाही |
angara(ranchi) सुरसू पंचायत के 43 महिला किसानों के बीच रविवार को बीज का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस के कीचन गार्डेन योजना के तहत बैंगन, पालक, भिंडी, बीन, करेला, टमाटर बीज का
वितरण जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने की। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने बताया कि कीचन गार्डेन का बेहतर उपयोग कर हम अपने परिवार के लिए पौष्टिक सब्जी का उत्पादन कर सकते है। आफ सीजन खेती करके हम अच्छा आय भी अर्जित कर सकते है। समय के साथ हमें अपने खेती के तरीके को बदलने की जरूरत है।
इस मौके पर समाजसेवी श्यामसुंदर बेदिया, उपमुखिया ललिता देवी, शंकर बेदिया, धर्मदेव रजवार, अमर सिंह मुंडा, विक्रम हजाम, दीनदयाल बेदिया, डबलू बेदिया, मोहन बेदिया, सोनिया देवी, गुड़िया बेदिया, पंकज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.