GA4-314340326 जेपीएल सिल्ली: स्टोनेक्स सेवन व तेलंगाना टाइटंस जीता।

जेपीएल सिल्ली: स्टोनेक्स सेवन व तेलंगाना टाइटंस जीता।

silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गये पहले मैच में स्टोनेक्स सेवन ने सीएजे टाटा को 1-0 से हराया। स्टोनेक्स सेवन की ओर से आसिफ अली ने निर्णायक गोल दागा। मैच के दौरान सीएजे टाटा के टीम के खिलाड़ियों को गोल के कई अवसर प्राप्त हुए पर गोल नही कर पाए। मैच के दौरान रेफरी के गलत निर्णय बताते हुए सीएजे टाटा के सह प्रभारी कोच मैदान में उलझ गए। मामला बढ़ते देख मैच रेफरी कमिश्नर पहुंचे तथा मामला को शांत कराया। गुरुवार को देर शाम खेले गए मैच तेलंगाना टाइटंस ने बोकारो सुपरकिंग्स 3-1 से हराया। दोनो ही टीमो का उम्दा प्रदर्शन रहा। तेलंगाना टाइटंस ने मध्यांतर तक 2-0 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में तलंगाना ने एक और बोकारो ने एक गोल दागा। मुख्य अतिथि लोनबॉल के पूर्व भारतीय कप्तान दिनेश कुमार महतो, एवं झारखंड प्रीमियर लीग मैच के कमिटी के सदस्य ब्रजेश प्रसाद, मो वसीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया।

दो दोस्तों की मिसाल जोड़ी, प्रतिदिन साइकिल से आ रहे मैच देखने

दो दोस्तों की मिसाल जोड़ी देखना हो तो सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच में देखा जा सकता है। दोनो दोस्त अभिनाश एवं मनीष जो सिल्ली के लगाम गांव के रहने वाले है, दोनो दोस्त साइकिल से प्रतिदिन मैच देखने पहुंचते है। मनीष ने बताया कि आरटीसी सिंगपुर में सातवीं तथा अविनाश आठवीं कक्षा में पढ़ते है। दोनो शाम में ट्यूशन पढ़कर खेल देखने मैदान पहुंच जाते हैं। उद्घाटन मैच से वे दोनों लगातार फुटबॉल मैच देख रहे हैं। मैच देखने के बाद देर शाम अपना घर पहंच कर अपना स्कूल होमवर्क करते है। दोंनो दोस्त स्टेडियम में चर्चा की विषय बने हुए है।

कैमरे की नजर: 




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने