angara(ranchi) जेडी बीएड नेशनल कालेज अनगड़ा में बुधवार को फेयरवेल प्रोग्राम हुआ। इसमें सत्र 20-21 सेकेंड इयर के प्रशिक्षु शिक्षकों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन बैच 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने किया। मुख्य अतिथि कालेज की सचिव जेडी सिंह ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस मौके पर सेकेंड इयर की प्रशिक्षु ललिता महतो को मिस फेयरवेल व काशीनाथ महतो को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। दोनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जेडी सिंह ने कहा भविष्य में आप सभी शिक्षण के क्षेत्र में जानेवाने है। ईमानदारी से आम अपना काम करेंगे तो देश का भविष्य बेहतर तो होगा ही आप भी अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ होते जायेंगे। प्रशिक्षुओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज की संचालक स्मृति कटियार, प्रिंसिपल डा. अमिताभ सिंह, फैकल्टी प्रियंका जायसवाल, डा. अरूणिमा सिंह, चुमकी राय, सुनीता कुमारी, हीरालाल यादव, प्रीति प्रिया, राजकुमार महतो, विनिता कोंगाड़ी, स्वीटी टोप्पो आदि उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.