GA4-314340326 करम मिलन: आदिवासी संस्कृति और परंपरा पर जोर

करम मिलन: आदिवासी संस्कृति और परंपरा पर जोर

 sonahatu(ranchi)  प्रखंड के विद्या ज्योति स्कूल मैदान में आदिवासी विकास संघर्ष समिति के द्वारा रविवार को करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पाहन लक्ष्मण सिंह मुंडा, सोमन पुरान, मेघनाथ सिंह मुंडा आदि पाहन के द्वारा विधिवत करम डाली गाड़कर पूजा अर्चना किया गया। करम मिलन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित हुये। उपस्थित कई वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व मिलन समारोह यहां के लोगों की परंपरा, रीति रिवाज, संस्कृति है, जो हमेशा के लिए जीवंत रहे, इसके लिए इस तरह का समारोह किया जाता है। समिति के मुख्य संरक्षक मुंडा कृष्ण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि आदिवासियों की संस्कृति, रीति रिवाज और परंपरा बची रहे। जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा ने कहा कि ऐसे समारोह में लोग कार्यक्रम के माध्यम से समाज में संदेश दिया जाता है कि शिक्षा को महत्व देते हुए अपने परंपरा को जीवित रखें। साथ ही आने वाली पीढ़ी इसका अनुकरण कर अपने धरोहर को बचा सकें। इस दौरान समिति के द्वारा  प्रखंड में समाज के छात्र-छात्राएं जो मैट्रिक और इंटर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे सभी को सम्मानित किया गया। मिलन समारोह में प्रखंड के हर पंचायत से सांस्कतिक दल पहुंचे और लोक सांस्कृतिक पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत किये। 

मौके प्रमुख विक्टोरिया देवी, पूर्व जिप सदस्य बीणा मुंडा, प्रेम शाही मुंडा, परमानन्द मुंडा, भवानी मुंडा, द्रोपदी मुंडा, भोला सिंह मुंडा, तारणी सिंह मुंडा, रमेश सिंह मुंडा, सविता देवी, सरिता देवी, सभी ग्रामप्रधान, पहान, सहित बुंडू, तमाड़, सिल्ली, राहे,ओर अनगड़ा के आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे। करम मिलन समारोह को सफल बनाने में समिति के भोलेश्वर सिंह मुंडा, मुखिया मनोज सिंह मुंडा, विकास सिंह मुंडा, दीनबंधु सिंह मुंडा, अवनी सिंह मुंडा, फणीभूषन सिंह मुंडा, सुरेंद्र सिंह मुंडा, गोपाल सिंह मुंडा, मनोहर मुंडा, ललन पहान, कलेश्वर सिंह मुंडा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने