angara(ranchi) गेतलसूद-हुंडरू फॉल मार्ग के सोसो स्कूल मोड़ के समीप गुरुवार की शाम सात बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने रोड किनारे खड़ा बिजली की पोल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी की सीमेंट का पोल दो टुकड़ों में बंट गया। घायलों में सिकिदिरी थाना क्षेत्र के आगरटोली निवासी नवीन महतो(18वर्ष) और छोटन मुंडा(15 वर्ष) शामिल है। दोनों घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अनगड़ा सीएचसी भेजा गया है। जहां से बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनो युवक अपने एनएस बाइक में सवार होकर खभावन साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। दोनों ने हेलमेट नही पहन रखा था। दूसरी घटना गुरूवार की सुबह सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी गांव स्थित हर्बल सिटी रेस्टोरेंट के समीप हुई। इसमें एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती असगर अंसारी और अजमेरी खातून सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भुसूर गांव के रहने वाले है। इस घटना में असगर काउर उसकी पत्नी अजमेरी खातून को सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को स्थानीय लोगों की सहायता से आनंदी स्थित निजी अस्पताल न्यू लाइफ केयर में भर्ती कराया गया है।
बाइक सवार के टक्कर से बिजली पोल दो टुकड़ों में बंटा, बाइक सवार हुआ घायल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.