GA4-314340326 श्रमदान: बेंती गांव में चलाया सफाई अभियान, गांव को प्लास्टिक मुक्त का संकल्प

श्रमदान: बेंती गांव में चलाया सफाई अभियान, गांव को प्लास्टिक मुक्त का संकल्प

श्रमदान करके रोड की सफाई करते
angara(ranchi)  श्रमदान कर ग्रामीणों ने रविवार को बीसा पंचायत के बेंती गांव में सफाई अभियान चलाया। गांव के सभी गली-मुहल्लों के कचरों की साफ सफाई की गई। रोड किनारे उग आये झुरमुटों को साफ किया गया। चापनलों के आसपास के कीचड़ को साफ करके उसमें ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बाद में सभी लोगों ने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्णय हुआ की प्रत्येक सप्ताह इस तरह का सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। श्रमदान का नेतृत्व समाजसेवी अजय कुमार करमाली व गंधिया करमाली ने किया। श्रमदान करनेवालों में मुख्य रूप से रामधनी करमाली, देवदास करमाली, राहुल करमाली, अर्विन्द करमाली, रेखा कुमारी, प्रमिला देवी, लगनी देवी, सुल्फी देवी, जल सहिया सुमन देवी, सीमा देवी, काजो देवी, नारायण मुण्डा, विक्की करमाली, रामकुमार मुण्डा, सहदेव मुण्डा, पुरनी देवी, कृतन लोहरा, कमलेश करमाली, शिवसागर करमाली, दासोक करमाली, प्रकाश करमाली, सुदामा करमाली, अन्दू करमाली, विनोद करमाली आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم