 |
| दुर्धटनाग्रस्त बाइक |
angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भुसूर जंगल के समीप रविवार की शाम सात बजे पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सहेदा निवासी दिलीप भोगता, पिता रामनाथ भोगता व बालेश्वर भोगता पिता बुधु भोगता शामिल है। सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाने के एसआइ अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एसआइ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में बाइक में सवार होकर तेज रफ्तार से ईंटेक मोड़ की तरफ जा रहे थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.