GA4-314340326 झारखंड फुटबॉल अंडर 19 टीम के मैनेजर बनाएं जाने पर दिया बधाई

झारखंड फुटबॉल अंडर 19 टीम के मैनेजर बनाएं जाने पर दिया बधाई

बिंदेश्वर महतो
sonahatu(ranchi) प्रखंड के गवर्नमेंट प्लस टू हाई स्कूल लांदुपडीह के शारीरिक शिक्षा शिक्षक बिंदेश्वर महतो,डिप्टी  को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया( एसजीएफआई) के द्धारा राज्यस्तरीय फुटबॉल खेल श्रीनगर जम्मू कश्मीर में आयोजित किया गया है। इस खेल के लिए इन्हें झारखंड टीम का मैनेजर बनाया गया है। बिंदेश्वर महतो अपनी टीम के साथ  रवाना हो गये है। यह मैच 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक हाेगी। इस मैच में सभी राज्यों की टीम भाग लेगी। इसके लिए विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों के द्धारा इन्हें बधाई  दिया गया गया है। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य रूबेल लकड़ा, +2 शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, जय कुमार, दिलीप कुमार महतो, उमाकांत स्वांसी, प्रेमलता लकड़ा, पीतांबर, विवेक, शिव प्रसाद, +2हाई स्कूल सोनाहातू के प्रभारी रामेश्वर सेठ, खेल प्रेमी श्याम कुमार महतो, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, धनु नाग, आदि ने बधाई दिया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने