silli(ranchi) सिल्ली कॉलेज सिल्ली में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलश यात्रा कार्यक्रम तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा देश के महान सपूतों व शहीदों को नमन कर पंच प्रण की शपथ ली। कॉलेज परिसर में अमृत कलश पर कॉलेज के प्राचार्य अनंत कुमार महतो द्वारा मिट्टी अर्पित करने के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वयंसेवकों द्वारा लाई गई अपने अपने गांव की मिट्टी को भी कलश पर रखी गई। प्राचार्य ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा का उद्देश्य उन वीर जवानों का सम्मान करने का है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इस अभियान में विरों को याद करने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश के लिए गौरव का पल है और कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी गौरवमयी संस्कृति का परिचय देते हुए इन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज परिसर से अमृत कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, तुलसी, सुकल्याण, त्रिभुवन, श्यामल, विपिन, केशव, कालेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं शामिल थे।
मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर पवित्र मिटटी का हुआ संग्रह
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.