GA4-314340326 पहाड़सिंह बिरहोरटोली से लापता बिरहोर परिवार 43 दिन बाद पहुंचा अपना घर

पहाड़सिंह बिरहोरटोली से लापता बिरहोर परिवार 43 दिन बाद पहुंचा अपना घर

घर पहुंचा बहादुर बिरहोर 
अनिल कुमार चौधरी /Angara(ranchi) 43 दिनों से लापता अनगड़ा प्रखंड के पहाड़सिंह बिरहोरटोली निवासी बहादुर बिरहोर शुक्रवार को सुबह 7 बजे अपना घर पहुंचा। बहादुर के घर पहुंचने की सूचना पर अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार बिरहोर टोली पहुंचे और जानकारी ली। बहादुर पटना में था। इस दौरान बहादुर पटना में दिहाड़ी मजदूरी करता था। बहादुर अपनी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी के साथ 1 सितंबर से लापता था। बहादुर ने बताया कि 1 सितंबर को वह रांची से दोना पत्तल बेचकर वापस घर आने के लिए गलती से रांची पटना एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गया। मुरी स्टेशन में उतरने के दौरान अचानक से उसकी पत्नी को मिरगी का दौरा पड़ा। जिससे वह ट्रेन में नही उतर सका और पटना पहुंच गया। पटना में पत्नी विछिप्त हो गई। तभी से पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छोटी बेटी मां के साथ पटना है। मालूम हो कि लापता होने के दौरान घर में अकेली रह रही बहादुर की दो बेटियों का अनगड़ा प्रखंड प्रशासन ने तमाड़ स्थित कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय में एडमिशन करा दिया है। बरवादाग के मुखिया सारथी देवी व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बहादुर बिरहोर की पत्नी को पटना से लाकर रांची में ही इलाज कराने की मांग की है।

वीडियो देखे: 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم