बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज इस प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था लोगों से छिपी नही है, चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण की घटना आम हो गयी है। वहीं हमारी बहू-बेटियां तक सुरक्षित नहीं है। राज्य में हर दिन दर्जनों ह्त्या हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। उचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में राज्य की गरीब जनता असहाय महसूस कर रही है। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध आयुष्मान योजना का भी लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि जिस तरह विश्व में नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता है, इस तरह झारखंड में बाबूलाल मरांडी भी लोकप्रिय नेता है। बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह कहा जा सकता है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खाते में सभी 14 सीट पर जीत हासिल होगा। अपने स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि देश में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं, वही झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की जब भी सरकार आई है उस वक्त गरीबों के हित में कई योजनाएं चलाई गई है। भाजपा के वरीय नेता डॉ राजाराम महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पतराहातू पहुंचने पर 51 नगाड़े से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में रंभा रानी तथा मजबूल खान ने एक से एक लोकगीत प्रस्तुति दी। बाल कलाकार अश्वनी महतो के स्वागत गीत एवं हेमली कुमारी की ढोल वादक से उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया।
कार्यक्रम का संचालन रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष धीरज महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजाराम महतो ने किया। इस मौके रांची जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रामाकांत महतो, जैलेंद्र कुमार, मनोज बाजपेई, प्रताप कुशवाहा, चित्तरंजन महतो, बिनोद साहू, सृष्टिधर प्रजापति, मनोज महतो, दिलेश्वर कोइरी, रेखा देवी, इन्द्रजीत महतो, वीणा देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
वीडीओ देखे:

.jpeg)
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.