GA4-314340326 भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष लगातार तीसरी बार बने वन प्रबंधन व संरक्षण समिति बेंती के अध्यक्ष

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष लगातार तीसरी बार बने वन प्रबंधन व संरक्षण समिति बेंती के अध्यक्ष

चुने गये बेंती वन समिति के सदस्य
angara(ranchi)  भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा को शुक्रवार को लगातार तीसरी बार ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति बेंती का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। समिति का पुर्नगठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक बेंती में हुई। इसकी अध्यक्षता ग्रामप्रधान कमलाकांत मुण्डा ने की। सत्यदेव मुण्डा ने बताया कि ग्रामसभा के साथ मिलकर हमसभी वन संपदा की सुरक्षा करेंगे। साथ ही लोगों को वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। चुने गये अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मंगल मुण्डा, विजय मुण्डा, चंदन भोगता, पंचू मुण्डा, सहसचिव गंधिया करमाली, देवचरण मुण्डा, शालिकराम पाहन, जैलेन्द्र मुण्डा कोषाध्यक्ष रामधनी करमाली व कार्यकारिणी सदस्यों में संगीता देवी, सुकरमनी देवी, गणेश भोगता, धनीराम मुण्डा, बन्नू बेदिया, बानेश्वर बेदिया, अरूण मुण्डा, जीतू मुण्डा को बनाया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم