Angara (ranchi) अनगड़ा- हुंडरुफॉल सड़क में सिरका के समीप बुधवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार सभी 6 लोग घायल हो गये। बताया गया कि सभी बेंती निवासी एक ही परिवार के सदस्य है। जो किसी विवाद का निबटारा कराने अनगड़ा थाना जा रहे थे। इसी दौरान सिरका के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में सभी 6 लोगों को चोटें आयी। सभी का प्राथमिक उपचार सीएचसी अनगड़ा में किया गया। गंभीर रूप से घायलों में मंजु देवी (45), चंचल देवी (36) व लक्ष्मण ठाकुर (7) को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.