Silli (ranchi) दुर्गा पूजा के सफल आयोजन एवं इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। मुरी स्टेशन, रेलवे कालोनी, फैक्ट्री मोड़, बड़ा मुरी बस स्टेंड, झारखंड मोड़, सिल्ली मेन रोड होते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का फ्लैग मार्च सभी प्रमुख जगहों में निकला। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से पूजा के दौरान सौहार्द पूर्ण वातावरण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी आकाश दीप ने कहा कि इलाके में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान मुरी जीआरपी प्रभारी जमादार सिंह मुंडा, मुरी ओपी प्रभारी विपुल ओझा, सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप, आशीष रंजन, मुन्ना सिंह समेत काफी संख्या में जवान मौजूद थे।
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.