sonahatu(ranchi) तीन दिन से रुक-रुक के हो रही वर्षा ने प्रखंड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान किया हैं। सोमवार रात को बारिश ने कई घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग पंचायत अंतर्गत चोगा गांव में ही आधा दर्जन घर ध्वस्त हुये है। पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू गांव जाकर सभी का नुकसान की जानकारी लेकर प्रखंड प्रशासन को मुआवजा देने को कहा है।गांव के राजेश महतो, परमेश्वर कोईरी, कृपा कोईरी, रूपचांद कोईरी, किशु देवी, रामगोपाल महतो, बूटन मछुवा, रोपनी देवी, सखी देवी, वैशाखी देवी मिस्टो मछुवा का घर क्षतिग्रस्त हुआ है। इधर राहे प्रखंड के चैनपुर गांव के दिनेश प्रसाद महतो ओर गोवाली गांव के अर्जुन गोंझु का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.