silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के ग्यारहवें दिन पहला मैच तेलंगाना टाईटन और सीएजे टाटा के बीच खेला गया। दोनों ही टीमो के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इसके बावजूद तेलंगाना टीम के खिलाड़ियों मध्यांतर से पूर्व खेल के 26 मिनट में रतन कुमार ने एक गोलमार टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। इसके बाद खेल के 35 मिनट में विशाल ने एक गोल मार कर टीम को दो गोल से बढ़त दिलादी, मध्यांतर के पश्चात पुनः खेल के 85 मिनट में तेलंगाना टीम के ललित कश्यप ने गोल मारा। जिससे तेलंगाना 3-0 की बढ़त ले ली। उसके ठीक 1 मिनट के बाद 86 वे मिनट में दयाराम के गोल से टीम ने 4-0 मैच जीत लिया। वहीं शनिवार देर शाम बोकारो सुपर किंग बनाम स्टोनएक्स सेवन के बीच खेला गया। जिसमे बोकारो सुपर किंग 2-0 से मैच जीत लिया। मैच से पूर्व राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता लवली चौबे, रंजत पदक विजेता दिनेश कुमार महतो, खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, पूर्व फुटबॉलर प्रशिक्षक रोशन मिंज, पूर्व प्राचार्य भजोहरी महतो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। सिल्ली स्टेडियम पहुंचने पर सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी के तीरंदाजो ने लवली चौबे, दिनेश कुमार महतो, फूलमाला एवम तिलक लगाकर स्वागत किया।
कैमरे की नजर में:




إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.