GA4-314340326 सिकिदिरी में 23 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू, एक सौ इवेंट का होगा मुकाबला

सिकिदिरी में 23 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू, एक सौ इवेंट का होगा मुकाबला

 

angara(ranchi)  जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के द्वारा मंगलवार से सिकिदिरी मैदान में 23 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ। 22 नवंबर को इसका समापन होगा। इस महोत्सव में विभिन्न खेलों के एक सौ इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में आसपास के गांवों से खिलाड़ी भाग ले रहे है। उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, चाणक्य एकेडमी के शिक्षक अजय साहा, समाजसेवी आशीष प्रसाद साहू, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, पूर्व मुखिया भानु देवी, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, विजय सिंह थे। खेल महोत्सव का नेतृत्व कर रहे जनकल्याण समर्पण सस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव से पूर्व खिलाड़ियों को एक सप्ताह का कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया गया। युवा खेल में भी कैरियर बनाये मुख्य उददेश्य है। संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया। खेल महोत्सव के पहले दिन एथलेटिक्स के कुल 6 गेम 100 मीटर, 200 मीटर सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के बालक बालिकाओं का किया गया। सुनील तिवारी ने पौधरोपण किया। साथ ही देश निर्माण लौहपुरूष के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुनील तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभा को सामने आने का मंच मिलता है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह का आयोजन वाकई सराहनीय प्रयास है। पूरी आयोजन समिति को बधाई। मौके पर संस्थान के निर्मल करमाली, राष्ट्रीय तैराक अमन जायसवाल एवं कृष्ण कुमार सिन्हा ने सुनील तिवारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिकिदिरी सत्यप्रकाश रवि, एसआई अरुण कुमार सिंह, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, खेल सह प्रभारी रोहित क्षेत्री, बालिका की मुख्य कोच पिंकी कुमारी, कुंती देवी, संदीप कुमार वर्मा, संजय राणा, भोला करमाली, रवि करमाली आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने