GA4-314340326 अज्ञात टेंपो के धक्के से युवक घायल

अज्ञात टेंपो के धक्के से युवक घायल

 

Silli(ranchi) रांची पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली ब्लॉक के  महावीर मंदिर के समीप गुरुवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में सिल्ली के लोवापिड़ी निवासी श्री प्रकाश महतो उर्फ गामा महतो घायल हो गए उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि  उनको किसी  अज्ञात  टेंपो ने धक्का मार दिया था। वे सड़क पार घायल पड़े थे। उनके सिर से काफी खून बह रहा था। सिल्ली लैंप्स के गोपाल कोइरी समेत उनके एक अन्य साथी ने उनको उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। समाचार लिखे जाने तक इलाज चल रहा था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने