Silli(ranchi) सिल्ली पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा परिसर में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि यह रथ प्रखंड के सभी गांवों में जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। मुखिया सीमा कुमारी ने बताया कि गांवों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रथ चलाया गया है। जो गांव की हर गली में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हुए गित के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के फायदे की जानकारी देंगे। इस मौके पर मुखिया शीला देवी, लालू उरांव, भरत मुंडा, रविंद्र करमाली, निर्मल मंडल, राजू कोईरी, मुकेश रजक समेत कई लोग उपस्थित थे।
प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को किया रवाना
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.