silli(ranchi) सिल्ली मुरी समेत आसपास क्षेत्रों में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कई स्थानों पर एक दिन पूर्व रविवार को भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा अर्चना की एवं मिठाइयों भी बांटी। वहीं वाहनों के शोरूम, सर्विस सेंटर, गैरेज, पार्ट्स की दुकान, सहित अन्य छोटे-बड़े प्रतीष्ठानों में भी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। कई पंडालों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। जहां रंग-बिरंगी रोशनी से पूजा पंडाल जगमग कर रहे थे। वहीं भक्ति गीतों से आस-पास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा। वहीं सिल्ली पाॅलिटेक्निक कॉलेज में भी विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
सिल्ली में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.