angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के द्वारा सोमवार को नए सत्र के छात्रों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम(4-5 सितंबर) का आयोजन किया गया। पहले दिन नर्सिंग, एग्रीकल्चर, हेल्थ साइंस, फार्मेसी एवं फोरेंसिक साइंस के छात्रों का ओरिएंटेशन किया गया। वही दूसरे दिन एमबीए, बीबीए, बी टेक, मास कम्युनिकेशन, लॉ, इंग्लिश, डिप्लोमा के छात्रों का ओरिएंटेशन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 600 छात्र शामिल हुए। छात्रों के अभिभावन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उदघाटन प्रो. चांसलर प्रो. एस गर्ग, कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार मिश्रा एवं डीन अकादमिक प्रो. हिमांशु नारायण ने की। प्रो. एससी गर्ग ने छात्रों को यूनिवर्सिटी के एकेडेमिक उपलब्धियों एवं कार्य प्रणाली से अवगत कराया। प्रो. मधुलिका कौशिक ने छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं जैसे ई-लाइब्रेरी, ओपन रिसोर्सेज आदि का भरपूर लाफ़ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया विश्वविद्यालय में ईआरपी सिस्टम की शुरुआत हो गयी जहां छात्रों को पहले दिन से ही असाइनमेंट्स, अटेंडेंस, इ-नोट्स उपलब्ध कराश जाएगा। इससे छात्र बिना समय गवाएं पूरे फोकस के साथ पढ़ सकते है। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने छात्रों को कैंपस के अंदर सुरक्षा एवं अनुशासन के नियमों के बारे में बतायाI उन्होंने छात्रों से अपने अंदर सेल्फ डिसिप्लिन लाने का आग्रह किया और बताया किस तरह विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ साथ छात्रों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी, टीम स्पिरिट एवं प्रॉब्लम सोल्विंग की काबिलियत लाने का वातावरण देता है। डीन अकादमिक प्रो. हिमांशु नारायण ने छात्रों को अटेंडेंस रूल्स के बारे में बताया, एग्जाम के लिए 75% अटेंडेंस होना अनिवार्य है। वही डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. जयंतिका पाल ने विश्वविद्यालय द्वारा स्टूडेंट्स के लिए डिजाईन किये गए प्रोग्राम्स की जानकारी दी। इस अवसर पर प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. प्रियंका पल्लवी सहित विभिन्न् विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.