 |
| विधायक राजेश कच्छप नीरज बेदिया को सम्मानित करते |
angara(ranchi) टाटीसिंगारी का नीरज बेदिया ने 14वीं नेशनल ताइक्वांडो टुर्नामेंट में 34 किग्रा वर्ग में सोमवार को गोल्ड जीता। इसके अलावा गोंदलीपोखर की रेणुका मुण्डा ने 29 किग्रा वर्ग में ब्रांज जीता। टुर्नामेंट का आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडिमयम में किया गया। पुरस्कार वितरण खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने की। टुर्नामेंट में पूरे देश से 22 राज्यों की टीम शामिल हुई। कोच संजय मुण्डा ने बताया कि इस वर्ष टुर्नामेंट में दो ही प्रतिभागी शामिल हुए थे। और दोनों ने मेडल जीता। इधर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, समाजसेवी शनिचरवा पाहन, कोच संजय मुण्डा, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया आदि ने दोनों सफल प्रतिभागी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.