 |
| दुर्गा पूजा समिति अनगड़ा की बैठक |
angara(ranchi) जगेश्वर महतो को लगातार 8वीं बार अनगड़ा दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण अनगड़ा में ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में मूर्ति, पंडाल, साज-सज्जा, सुरक्षा, स्वयंसेवक बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय हुआ कि
रांची-अनगड़ा मार्ग को फोरलेन बनाने में बाधा ना हो इसलिए अनगड़ा चौक में निर्मित दुर्गा मंदिर को हटाया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद ग्रामीण दुर्गा मंदिर को यहां से हटाकर अन्यत्र जगह ले जायेंगे। नये जगह पर मंदिर निर्माण को लेकर पूजा के बाद फिर से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। 2022 की पूरी कमिटि का यथावत रखा गया। अन्य पदाधिकारियों में सचिव साहेबराम महतो, कोषाध्यक्ष केशव महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिलेश्वर महतो, पुशनाथ मुण्डा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सेवाराम मुण्डा, कालीचरण मुण्डा, संरक्षक पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, लोकनाथ पाहन, अघनू महतो, मनोज भटटाचार्य, संजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना को रखा गया। बैठक में अरविंद कुमार, प्रबिंद कुमार, कंतू मुंडा, दशरथ मुंडा, चरकू मुंडा, लालदेव महतो, सुरेंद्र मुंडा, कृष्णा महतो, संपूर्णानंद महतो, सहदेव महतो, घनेनाथ महतो, बबलू पाहन, अजय पंडित, अंजय साहू, रंजीत साहू, उपेंद्र महतो, रघु महतो, अनिल कुमार, सूरज लाल महतो, करमा महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.