angara(ranchi) उषा मार्टिन फाउंडेशन के द्वारा शनिवार को अनगड़ा के जराटोली के वालीवोल खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री व स्कीपिंग रोप का वितरण फाउंडेशन कार्यालय में हुआ। वितरण फाउंडेशन हेड डा. मयंक मुरारी ने किया। इन्होंने बताया कि जराटोली गांव में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए उषा मार्टिन फाउंडेशन लगातार प्रयासरत है। बताया कि हाल में खेलो झारखंड में अनगड़ा प्रखंड स्तरीय कबडडी की चैंपियन टीम जराटोली की बनी। इस टीम को लगातार उषा मार्टिन फाउंडेशन के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोच सविता कुमारी व मैनेजर दिनेश महतो है। गांव में एक मैदान भी बनाया गया है। इस मौके पर चैंपियन टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनके पटोदिया, सचीन्द्र कुमार, वरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
जराटोली के बालिका वालीवोल खिलाड़ियों के बीच हुआ खेल सामग्री का वितरण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.