GA4-314340326 समाजसेवी ने हुण्डरूफाल में बंगाल से आये पर्यटक के गुम हुए बैग को ढूंढकर निकाला

समाजसेवी ने हुण्डरूफाल में बंगाल से आये पर्यटक के गुम हुए बैग को ढूंढकर निकाला

पर्यटक को बैग सौंपते सोनू बेदिया(पीला टीशर्ट)
angara(ranchi)  बुरूईपुर 24 परगना कोलकाता से हुण्डरू फाल घूमने आये पर्यटक अमलना साधुखान के गुम हुए बैग को समाजसेवी सोनू बेदिया ने ढूंढकर वापस कर दिया। अमलना अपने कुछ स्वजनों के साथ मंगलवार को हुण्डरूफाल घूमने पहुंचा था। झरना से वापस उपर चढ़ने के क्रम में उसका बैग गुम हो गया। इस बात की जानकारी उसने सोनू बेदिया को दी। तत्काल सोनू बेदिया अपने कुछ साथियों के साथ झरना के पास गया। कई लोकेशनों में बैग को ढूंढा। कुछ देर बाद बैग उसे मिल गया। बैग में क्रेडिट कार्ड, नकदी सहित कपड़ा था। बाद में अमलना से इस कार्य के लिए सोनू को नकद राशि देनी चाही तो उसने इससे इंकार कर दिया। सोनू बेदिया के इस काम की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم