 |
| सिल्ली स्टेडियम में फुटबाल खेलते सुदेश |
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) डुमरी चुनाव हलचल के बाद लगभग 15 दिन बाद विधायक सुदेश कुमार महतो मंगलवार को सिल्ली पहुंचे। जहां सिल्ली स्टेडियम परिसर में झारखंड मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र के प्रशिक्षुओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तथा ग्रामीणों से मिले इसके अलावा अपने दोस्तों से भी हाल-चाल जाना। साथ ही क्षेत्र के संबंधित जानकारियां भी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में 1 घंटे तक खेल के मैदान में फुटबॉल खेल कर पसीना बहाया।
बारिश के बावजूद मतदान करने निकले मतदाता, यह बदलाव का संकेत: सुदेश कुमार महतो
 |
| झारखंड मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र के प्रशिक्षुओं के साथ सुदेश |
आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो डूमरी चुनाव को लेकर पिछले 23 अगस्त से डुमरी विधानसभा क्षेत्र के में चुनावी दौरा कर रहे थे। इस दौरान उनके प्रवास भी डुमरी विधानसभा क्षेत्र में ही रहा । इन 15 दिनों उन्होंने विधानसभा में 70 से अधिक सभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सभी मतदाताओं का आभार। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना हक और फर्ज अदा किया है। जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उनमें मतदाताओं ने आशंकाओं और दबाव को खारिज किया। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में लगे रहे। बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। यह चुनाव निश्चित तौर पर राज्य में नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.