 |
| मृतक प्रेम महतो |
Angara (ranchi) अनगड़ा गेतलसूद मार्ग में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब शालिनी अस्पताल के समीप स्कूटी सवार प्रेम महतो को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही 22 साल के प्रेम की मौत हो गई। प्रेम सिरका निवासी स्व अगमलाल महतो का पुत्र था। घटना के समय प्रेम अपनी स्कूटी में सवार होकर अनगड़ा की तरफ से जा रहा था। पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने स्कूटी को धक्का मारी, जिससे प्रेम सड़क में गिर गया। अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया। हालांकि इस रोड में लगी कई सीसीटीवी में एक सीमेंट लदी वाहन को तेजी से घटना के समय जाते हुए देखा जा रहा है। आशंका है कि इसी सीमेंट वाहन की चपेट में आने से प्रेम की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, मुखिया रौशनलाल मुंडा व समाजसेवी साहेबराम महतो व अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। अनगड़ा थाना की पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.