Sonahatu(ranchi) प्रखंड क्षेत्र में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है। शाम होते ही गांव के सड़क सुनसान हो जारी है। गुलजार होते चौक-चौराहे वीरान हो जा रही है। हाथियों का दो झुंड किसानों को परेशान कर रखा है। 21 कि संख्या वाली झुंड सोनाहातू के बांस वन में है तथा 12 की संख्या वाली झुंड राहे प्रखंड के जाराडीह गांव के पास जंगल में है। शाम ढलते ही कोई न कोई गांव निशाने में होता है और 15 से 20 एकड़ में लगे फसल नष्ट हो जाते है।
बुधवार रात जिन्तु गांव के कुवंर सिंह मुंडा ओर विश्वदेव सिंह मुंडा के खेत में तैयार हो रहे धान फसल को रौंद दिया है। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग किया है। इधर वन विभाग के प्रभारी वनपाल राजू महतो ने अम्बाझरिया के ग्रामीणों के बीच हाथी भागने के लिये फटाखे का वितरण किये है।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.