Silli (ranchi) सिल्ली आरओबी पर बने बड़े गड्ढे को मरम्मती काम शुरु कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आरओबी पर बने गड्ढे से दो पहिया वाहन सवारों एवं बड़ी वाहनों की दुर्दशाग्रस्त होने की खबर स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया है। सिल्ली से रांगामाटी टीकर होते हुए टाटा जाने वाली इस सड़क पर आरओबी से सड़क को जोड़ने वाली जगह पर एक बड़ा गढ्ढा बन गया था। यह गढ्ढा काफी दिनों से है धीरे धीरे यह और बड़ा होता जा रहा था। दूर से गढ्ढा दिखता नहीं है इसलिए अंजान यात्री गुजरते ही दुर्घटना ग्रस्त हो रहे थे। जब से आरओबी बना है पुल और सड़क के बीच जुड़ाव वाले स्थान पर यह गढ्ढा स्थाई रूप से है इसलिए लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी।
सिल्ली आरओबी पर बने गड्ढे का मरम्मती काम शुरु
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.