 |
| लक्ष्मी कुमारी |
rahe(ranchi) झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे की 9 वी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने अंडर 17 कैटेगरी में झारखंड सरकार के शिक्षा एवं खेल विभाग के संयुक्त आयोजन में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में 50 मीटर कंपाउंड राउंड में प्रथम तथा फाइनल राउंड के आर्चरी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है । इसके साथ ही लक्ष्मी कुमारी स्कूल नेशनल के राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अंडर 17 के कंपाउंड राउंड में झारखंड टीम की तरफ से गुजरात में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी । छात्रा के मेडल जीतने पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा प्रसाद, कोच प्रकाश राम व शिशिर कुमार ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया । वही छात्रा की सफलता पर वार्डेन परमेश्वरी कुमारी , शिक्षिका बिमला कुमारी और सौरभ कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.