GA4-314340326 मुरी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया

मुरी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया

 

वाहन चेकिंग करती मुरी पुलिस
Silli(ranchi) झारखंड बंगाल की सीमा स्वर्ण रेखा नदी के समीप वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर मुरी पुलिस ने दो पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक आशीष रंजन कर रहे थे। बंगाल की सीमा से आने वाले हर दो पहिया वाहन के कागजात  समेत ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट के वाहन की भी जांच की गई। कागजात नहीं दिखाने वालो को सख्त हिदायत दिया गया। तथा भविष्य में दोबारा गलती पाए जाने पर चालान काटने की बात की गई। जांच के दौरान  आशीष रंजन ने वाहन चालकों को बताया की जीवन अनमोल है पूरी तरह से सुरक्षित होकर ही वाहन चलाएं एवं यातायात संबंधी नियमों के बारे में भी उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया। इस चेकिंग अभियान में मुरी ओपी के सशस्त्र बल भी शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने