silli(ranchi) विधायक सुदेश कुमार महतो शुक्रवार देर शाम सिल्ली के युवा व्यवसायी पिंटु साव एवं चिंटु साव के दिवंगत माता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। उन्होंने व्यवसायी के दिवंगत माता कमला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर नमन किया। वहीं उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। इस मौके पर शशि भूषण प्रसाद, विद्याभूषण प्रसाद, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, चित्तरंजन महतो, चीकु सिंह, संजीत सिंह देव, नेपाल साव, रविंद्र करमाली, विकास महतो, राजेश साव, मनोज साव, अनिल साव, विनय साव, विजय साव, किशन साव, अंकुश साव समेत कई लोग उपस्थित थे।
व्यवसायी के दिवंगत माता के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विधायक
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.