 |
| विजेता टीम के साथ अतिथि गण |
Angara (ranchi) प्रखंड के बरवाटोली नवागढ़ मैदान में गुरुवार को आयोजित पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता खक्सीटोली बनी। दूसरे स्थान पर सिमरा टोली रही। विजेता को नगाढ़ा व उपविजेता को ढोल पुरस्कार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी के मार्गदर्शन में विवेकानंद सेवा केंद्र बरवाटोली व सभी विवेकानंद सेवा संघ ने किया था। प्रतियोगिता में रामगढ़ व अनगड़ा प्रखंड की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, विशिष्ट अतिथि स्वामी सपन महाराज, प्रमुख दीपा उरांव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, आजसू नेता रामधन बेदिया, पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया व ओपी झा थे। शेष टीमों को 0 साड़ी व 10 सरना गमछा प्रदान किया गया। संचालन प्रदीप महतो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सन्तोष बेदिया, धनेश्वर बेदिया, सोमरा बेदिया, नरेन्द्रनाथ बेदिया, जगदीश भोगता, कमल बेदिया, राजकुमार बेदिया, गंभीर महतो आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.