.jpeg) |
| अतिक्रमण की जांच करते |
angara(ranchi) अनगड़ा नारायण सोसो के शीट नंबर तीन में ग्रामीण सड़क में अतिक्रमण कर घर बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने बजरंग बली मंदिर से नूनपनिया एवं बुचीबेड़ा तथा शिवधाम जाने वाले रास्ते के तिराहे में ही कई लोगों ने अतिक्रमण कर घर का सेफटिक टैंक, सोख्ता गढ़ा, चहारदीवारी का निर्माण कर लिया है। इसकी शिकायत बुधवार को ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी पुष्पक रजक से की। इसपर सीओ पुष्पक रजक ने राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराया। जांच के बाद राजस्व कर्मचारी ने अवैध अतिक्रमण को हटा लेने को कहा। इस मौके पर ग्रामप्रधान सुखराम उरांव, उपमुखिया सेवाराम पाहन, वासुदेव महतो, तुलसी मुण्डा, रेणुका देवी, सुगन देवी, शंकर महतो, पुशनाथ मुण्डा, शिवचरण भोगता, सोहन महतो, लखीचरण भोगता, झलू महतो, संतोष महतो, घुमेश्वर मुण्डा, विजय महतो, प्रकाश महतो, विष्णु मुण्डा, घनेनाथ महतो, भूपनाथ महतो, जयवीर मुण्डा, वीरेन्द्र मुण्डा सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.