silli(ranchi) रांची सांसद संजय सेठ शनिवार देर शाम सिल्ली स्थित सुंदर कुंज लॉज पहुंचे जहां उन्होंने झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान सिल्ली के सदस्यो के साथ बैठक की। संस्थान के सदस्यों ने सांसद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सदस्यों ने सांसद को संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं हटिया पटना एक्सप्रेस एवं वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन की सिल्ली स्टेशन पर ठहराव तथा क्षेत्र के लिए एक शव वाहन की मांग की। सांसद ने ट्रेनों के ठहराव के लिए उचित पहल करने तथा शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने संस्थान द्वारा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से लोगों के प्रति सेवा की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। इससे पुर्व सांसद आजसू पार्टी सिल्ली नगर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं के साथ कैरम एवं शतरंज भी खेले। इस मौके भाजपा रांची जिला उपाध्यक्ष धीरज महतो, मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, संस्था के रविंद्र करमाली, विंध्याचल राय, मनोज साव, सुरेश मुंडा, निर्मल मंडल, भरत देव साय, शशि सोनार, पंकज साहू, बादल मुंडा, लखीराम कोइरी, विनोद कोइरी, संतोष कोइरी, कौशल सरकार आदि उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.