angara(ranchi) पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली अभियान के तहत विधायक सुदेश कुमार महतो ने क्षेत्र के छात्र छात्राओं को गूंज परिवार द्वारा संचालित सिल्ली कोचिंग के माध्यम से निशुल्क कोचिंग कराएंगे। इसको लेकर सिल्ली कालेज में रविवार को एससीईटी ( सिल्ली कोचिंग इंट्रेंस टेस्ट) की द्वितीय बैच की प्रवेश परीक्षा ली गई जिसमें करीब 587 परीक्षार्थी शामिल हुए। गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह व कोलकाता से आए पर्यवेक्षक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2016 से 2022 तक के पास आउट स्नातक विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। विगत दिनों प्रथम बैच की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 450 विद्यार्थी शामिल हुए थे। दोनों परिक्षाओं की परिणाम की घोषणा एक साथ की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को सिल्ली कोचिंग सेंटर में नामांकन किया जायेगा। जहां विद्यार्थियों को सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराया जायेगा। जिसमें उत्पाद पुलिस, झारखंड सीजीएल, झारखंड टेट, सीटेट, एसएससी, झारखंड पुलिस, रेलवे, एनडीए, जेपीएससी, जेएसएससी, बैंकिंग आदि प्रतियोगिता परीक्षा शामिल है। परिक्षा के सफल आयोजन में कलकत्ता से आये पर्यवेक्षक समेत सिल्ली इंटर कालेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
सिल्ली कोचिंग के द्वितीय एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा में 587 परीक्षार्थी हुए शामिल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.