GA4-314340326 ओबर के डुमरटोली में हाथियों ने मचाया तबाही

ओबर के डुमरटोली में हाथियों ने मचाया तबाही

हाथी द्वारा बर्बाद किया गया फसल के साथ किसान
angara(ranchi) नवागढ़ पंचायत के ओबर डुमरटोली गांव में रविवार की रात में जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर तबाही मचाया। इस झुंड में तीन हाथी शामिल थे। हाथियों के इस झुंड ने किसान जगरनाथ बेदिया, मनु लोहरा, भिनेश्वर बेदिया, देवचरण बेदिया के खेतों में लगी मकई व धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। पिछले कई माह से हाथियों का आतंक आसपास के कई गांवों में जारी है। इधर समाजसेवी सुखदेव लोहरा ने कहा कि वनविभाग हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने के प्रति गंभीरता नही दिखा रहा है। इन्होंने वनविभाग से ओबर गांव में सोलर पैनल व सर्च लाइट वितरण करने की मांग की। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने