 |
| मारकुश कुजूर |
सूरजमणी सिंह/namkom(ranchi) अंचल के लाली जरा टोली के रहने वाले मारकुस कुजूर और समाजसेवी जगन लिंडा ने नामकुम अंचल अधिकारी पर प्रमाण पत्र बनाने में देरी करने और पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से कारवाई करने की मांग की है। मामले में जगन ने बताया कि मारकुस के बेटे अजय कुजूर की जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिये तीन महीने पूर्व ही आवेदन दिया गया था।तीन महीने के बाद भी प्रमाण पत्र नही बन पाया है, जिसके कारण एडमिशन नहीं हो पा रहा है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मारकुस ने तीन महीने में आठ से दस बार लाली से अंचल कार्यालय की दौड़ लगाई पर राजस्व कर्मचारी ने अंचल अधिकारी से मिलने और अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारी से मिलने की बात कहकर टाल दिया।शुक्रवार को भी वे अंचल कार्यालय गए थे । पर अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारी से मिलने की बात कही। समाजसेवी जगन लिंडा ने कहा कि अंचल कार्यालय की लेटलतीफी के कारण बच्चे का एडमिशन नही हो पायेगा तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.