angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आफ़ टेक्नोलोजी (सीआईटी ) में 4 सितम्बर को भारतीय वायु सेना के तत्वाधान में एक दिवसीय करियर पब्लिसिटी प्रोग्राम का आयोजन होगा। जिसमें सीआईटी के इंजीनिरिंग ब्रांच के सभी विद्यार्थी के अलावा आसपास के उच्च तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। जिसके लिए वेन्यू के रूप में सीआईटी को केंद्र बनाया गया है। इसमें इंडियन एयरफोर्स के द्वारा इंडक्शन व्हीकल एग्जिवीशन प्रदर्शनी होगी। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के प्रो. इंचार्ज डा. कैलाशपति दत्ता ने बताया की इस महत्वकांक्षी प्रोग्राम में भारतीय वायु सेना के आगंतुक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में ज्वाइनिंग हेतु करियर काउंसेलिंग, एक्सपर्ट टॉक आदि का आयोजन भी होगा।
सीआईटी में भारतीय वायु सेना का करियर पब्लिसिटी प्रोग्राम 4 सितम्बर को
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.