GA4-314340326 बारेन्दा सीएलएफ ने साल में 3.12 लाख का लाभ कमाया

बारेन्दा सीएलएफ ने साल में 3.12 लाख का लाभ कमाया

 sonahatu(ranchi) प्रखंड के बारेनदा सीएलएफ कार्यालय में महिला समूह के बीच वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। पूरे साल में सीएलएफ को तीन लाख बारह हजार रुपये का मुनाफा हुआ है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ने महिला के क्रियाकलापों ओर स्वरोजगार के प्रति अग्रसर होने की दिशा में कर रहे प्रयासों का चर्चा किये। जेएसएलपीएल के बीपीएम अभिलाषा कुमारी ने  लेखा जोखा का निरीक्षण किये। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, ग्राम प्रधान कृष्णा मुंडा, उप प्रमुख सविता देवी, बीपीएम अभिलाषा कुमारी, ललित कुमार, धनञ्जय यादव, शिला देवी, दिनेश जी दीपक कुम्हार, पूनम देवी, अध्यक्ष यशोदा देवी सचिव संजोति देवी कोषाध्यक्ष नन्दा देवी मंच संचालन सूचित्रा देवी ने किया।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم