silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम परिसर में शनिवार को आजसू पार्टी सिल्ली कि ओर से बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, बुद्धिजीवी मंच के लम्बोदर महतो, अशोक सिंह, उपप्रमुख आरती देवी, लक्ष्मी नारायण महतो, लक्ष्मण महतो , ब्रजेश प्रसाद, शिशुपाल महतो, अनुप भाई महतो एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम परिसर में स्थित बिनोद बिहारी महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर जयपाल सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो ओर लड़ो का नारा दिया था। उन्होने गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर जोर दिया था। बिनोद बाबू का झारखंड आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान था जिसके कारण झारखंड राज्य अलग हुआ। इस मौके पर मोहम्मद चांद हुसैन, विकास महतो, शिशुपाल महतो, मनोज कोइरी, संजय कोइरी, बुद्धिजीवी मंच एवं महिला समिति के सदस्य व आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
आजसू पार्टी ने सिल्ली में मनाया बिनोद बिहारी महतो की जयंती
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.