angara(ranchi) कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक डा. बहादुर सिंह का रविवार को कालेज सभागार में 9वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इनके द्वारा किये गये कार्यो को याद किया गया। सीआईटी के परीक्षा नियंत्रक डा. विजय शंकर सिंह ने बताया कि एक साधारण कालेज शिक्षक से अपनी जीवन यात्रा शुरू करने वाले विलक्षण प्रतिभा के धनी डा. बहादुर सिंह शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वे सदैव हमारे पथदर्शक बने रहेंगे। सीआईटी के स्थापना होने के कारण ही क्षेत्र के गरीब मेधावाी बच्चें काफी संख्या में इंजीनियर बन पाये। आज इस संस्थान से पास आउट बच्चें देश विदेश में अपनी सेवा दे रहे है। इस अवसर पर डा. रणवीर कुमार, मनीष नाथ, डा. केपी दत्ता, श्रीनिवास सिंह, विद्या नाथ झा, अनिल महतो आदि उपस्थित थे।
सीआईटी में मनाया गया कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक डा. बहादुर सिंह की 9वीं पुण्यतिथि
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.