angara(ranchi) ओरमांझी-सिकिदिरी मार्ग में सांडी चौक के पास शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार युवकों ने सांडी निवासी बृजलाल मुण्डा (65 वर्ष) को ठोकर मार दी। इस घटना में बृजलाल मुण्डा गंभीर रुप से घायल हो गया है। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने गंभीर अवस्था में बृजलाल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान बृजलाल की मौत हो गई।बाइक सवार दोनों युवक दीपक कारमाली और बादल कारमाली सिकिदिरी के जालिमा गांव के रहने वाले है। दोनों को मामूली चोटें आई है। दोनों युवक स्पलेंडर बाइक(जेएच 01ईसी 5064) से सिकिदिरी से ओरमांझी की ओर जा रहे थे। सांडी के पास रोड पार कर रहे बृजलाल को ठोकर मार दिया। बृजलाल के सिर में गंभीर चोट लगी है। सिकिदिरी पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।
ओरमांझी-सिकिदिरी मार्ग में सांडी चौक के पास बाइक के ठोकर से दस फीट उड़ा बुजुर्ग, हुई मौत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.