 |
| बेड़वारी-रिंग रोड पथ निर्माण की आधारशिला रखते विधायक राजेश कच्छप |
angara(ranchi) खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सोमवार को बेड़वारी से हेसल रिंग रोड कनेक्टिंग सड़क का शिलान्यास किया।
साथ में अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा थे। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि क्षेत्र के विकास व लोगों को मूलभूत सुविधायें पहुंचाना प्राथमिकता है। इस सड़क के बन जाने से गोंदलीपोखर से रिंग रोड कनेक्टिविटी हो जायेगी। आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो जाएगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, मुखिया सरिता तिर्की, साकीर अंसारी, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, रामपोदो महतो, मार्शल महतो, धर्मेन्द्र सिंह, जितेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, दयाल महतो, शिवदास गोस्वामी, अनिता देवी, संगीता देवी, सिकंदर अंसारी, विमला चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.