 |
| टुर्नामेंट का उदघाटन करते बीपीओ प्रवीण कुमार |
Rahe (Ranchi) शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबाल टुर्नामेंट में अंडर-17 बालिका वर्ग में हाई स्कूल राहे की टीम ने बालिका विद्यालय डोमनडीह की टीम को एक गोल से पराजित किया। बालक वर्ग के मैच में हाई स्कूल पोगड़ा-रंगामाटी की टीम हाई स्कूल सताकी को एक गोल से हरा कर विजयी रहा।
टु़र्नामेंट का उदघाटन बीपीओ प्रवीण कुमार ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में मिडिल स्कूल कापीडीह की टीम विजेता बनी। कापीडीह ने मिडिल स्कूल सताकी को एक गोल से हराया। तीनों विजेता टीम जिला स्तरीय टुर्नामेंट में राहे प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.