गिरिडीह में गूंजा एकता का नारा, बाबूलाल मरांडी ने दिखाई 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी

The slogan of unity resonated in Giridih, Babulal Marandi flagged off the 'Run for Unity'.
रन फॉर यूनिटी में शामिल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य।
अमित सहाय | गिरिडीह : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को गिरिडीह में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया। शहर की सड़कें तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठीं। झंडा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद सैकड़ों युवा, स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स सड़कों पर उतरे। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं ने दौड़ लगाई।

 अखंड भारत के निर्माता थे पटेल

झंडा मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया था। उनके मजबूत नेतृत्व से ही अखंड भारत का निर्माण हुआ।

मरांडी ने युवाओं से अपील की। उन्होंने युवाओं को पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में इन्होंने की शिरकत 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, महानगर अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रमीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रो. विनीता कुमारी, विनय सिंह, चुन्नूकांत, दिनेश यादव व संजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न एकेडमी के युवा शामिल थे।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने