angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग के जोन्हा बाजार के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बुंडू थाना क्षेत्र के खोरदा गांव निवासी अर्जुन महतो(23) व घायल युवक पानेश्वर मुंडा सिल्ली थाना क्षेत्र के सोसो बिरहोर टोली का निवासी है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जोन्हा से मुरी की ओर जा रहे थे इसी दौरान जोन्हा बाजार के तीखे मोड़ पर उनकी अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.