जिला जज की अध्यक्षता में हुई बैठक, सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को भेजे जा रहे नोटिस
इन मामलों का होगा निबटारा
इस विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली वाद एवं वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित न्यायालयों तथा विभागों से सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
सफल आयोजन के लिए की जा रही व्यापक तैयारी
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 21 नवंबर को हुई बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- से की अपील
सचिव सफदर अली नैयर ने आम पक्षकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, विद्वान अधिवक्ताओं एवं मीडिया बंधुओं से अपील की है कि सभी अपने-अपने स्तर से इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजनों में प्रचार-प्रसार कर इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से होता है, जिससे पक्षकारों का समय और पैसा दोनों बचता है और उन्हें त्वरित न्याय मिलता है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.