गिरिडीह : डायन के आरोप में महिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, SDPO ने किया खुलासा

 

Giridih Two arrested in the case of murder of a woman on the charge of witchcraft, SDPO revealed
गिरफ्तार आरोपी और घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
अमित सहाय / गिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 59 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को SDPO जीतवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना 14 नवंबर की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई थी। जांच में पता चला कि मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू के बेटे की 13 नवंबर की रात रांची के अस्पताल में बीमारी से मौत हो गई थी।

बेटे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगा दिया। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

मामले में पुलिस ने शिवलाल मुर्मू और बड़की देवी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

SDPO ने कहा कि अंधविश्वास के नाम पर हत्या जैसी घटना बेहद निंदनीय है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने