कांके न्यू मार्केट में हुआ श्री काली पूजा का भव्य आयोजन, समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने किया पंडाल का उदघाटन

फोटो : श्री काली पूजा समिति कांके न्यू मार्केट पंडाल का उदघाटन करते समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश और अतीश सिंह। फोटो : श्री काली पूजा समिति कांके न्यू मार्केट का आकर्षक पंडाल। kANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के न्यू मार्केट काके चौक में रविवार की देर रात श्री काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य पुरोहित घनश्याम पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान के रूप में आशीष सिंह, विवेक सिंह, अभिलाष पांडेय और आदित्य सिंह ने पूजा अर्चना की। इसके पूर्व समिति के मुख्य संरक्षक समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश और अतीश सिंह ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके के इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, महावीर मंडल के मुख्य संयोजक गिरिजा शंकर पांडेय, समाजसेवी राजकुमार महतो, मंजीत सिंह, श्री काली पूजा समिति, कांके न्यू मार्केट के अध्यक्ष शुभम सिंह गोलू, आशीष सिंह, चंद्रशेखर यादव, मनोज वर्मा, इंद्रजीत यादव, गोलू सिंह, विनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। समिति द्वारा लगातार सैंतालीसवें वर्ष इस पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इधर सोमवार को प्रातः पूजा और संध्या आरती की गई। पूरे दिन पूजा और दर्शन के लिए भक्तों का तांता पंडाल में लगा रहा। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंगलवार को भी पूजा अर्चना और महाआरती आयोजित की जाएगी। इस वर्ष काफी आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। बुधवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। पूजा के आयोजन में अभिषेक राम, अंकित ठाकुर, शिवा महतो, नितेश कुमार, सौरव यादव, रोहित यादव, आशीष सिंह संयोजक, अभिलाष पांडेय, राहुल यादव,भोला राम,आदित्य सिंह,राहुल वर्मा,राहुल लोहरा मंत्री, शौर्य राम आदि का विशेष योगदान है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने